दिल्ली- मराठी प्रतिष्ठान की सांकेतिक आषाढ़ी वारी | श्री विट्ठल मंदिर, दिल्ली

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (25 जुलाई 2026): दिल्ली- मराठी प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित सांकेतिक आषाढ़ी वारी का आयोजन शनिवार, 25 जुलाई 2026 को प्रातः 6:00 बजे किया गया। इस भव्य एवं दिव्य उत्सव में दिल्ली-एनसीआर के सभी श्रद्धालुओं, विशेष रूप से मराठी समाज के साथ-साथ अन्य भाषी भक्तों ने भी परिवार सहित इस आध्यात्मिक यात्रा में भाग लिया ।

यह भक्तिमय वारी कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर सेक्टर-6, आर.के. पुरम स्थित विठ्ठल मंदिर तक निकाली गई। लगभग 11 किलोमीटर की इस सांकेतिक वारी के दौरान श्रद्धालु “ज्ञानोबा-तुकाराम” तथा “जय हरी विठ्ठल” के नाम-संकीर्तन और भजन-कीर्तन के साथ भगवान विठ्ठल की भक्ति में सराबोर हुए।

दिल्ली- मराठी प्रतिष्ठान के वैभव डांगे ने बताया कि यह आयोजन आषाढ़ी वारी की समृद्ध संत परंपरा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक संस्कृति को राजधानी में जीवंत बनाए रखने का प्रयास है। वारी में सभी आयु वर्ग के हजारों श्रद्धालु, परिवार, युवा, महिलाएं एवं मित्रगण उत्साहपूर्वक शामिल हुए। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि वारी संस्था ने अधिक से अधिक लोगों से समय पर पहुंचकर अनुशासित एवं भक्तिमय वातावरण में वारी को सफल बनाया है।

दिल्ली- मराठी प्रतिष्ठान के वैभव डांगे का कहना है कि आषाढ़ी वारी केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संत ज्ञानेश्वर और संत तुकाराम की शिक्षाओं, सेवा, समानता और भक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से “रामकृष्ण हरी” एवं “जय हरी विठ्ठल” के जयघोष के साथ इस ऐतिहासिक सांकेतिक वारी में सहभागिता सुनिश्चित की।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।