PM मोदी की Instagram Reel ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (25 जुलाई 2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंस्टाग्राम रील ने सोशल मीडिया पर नया इतिहास रच दिया है। महज 24 घंटे से भी कम समय में इस रील को 30.3 करोड़ (303 मिलियन) से अधिक बार देखा जा चुका है, जिससे यह इंस्टाग्राम के सबसे तेज़ी से लोकप्रिय होने वाले रील वीडियो में शामिल हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी की इस रील को लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों सोशल मीडिया यूज़र्स ने पसंद किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लाइक्स, शेयर और कमेंट्स भी लगातार बढ़ रहे हैं। रील के वायरल होने के बाद यह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बन गई है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पहले भी कई बार देखने को मिली है। उनकी पोस्ट और वीडियो अक्सर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी व्यापक स्तर पर देखे और साझा किए जाते हैं। ताज़ा रील ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत डिजिटल पहुंच को प्रदर्शित किया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी कम अवधि में 30.3 करोड़ से अधिक व्यूज़ हासिल करना किसी भी सार्वजनिक हस्ती के लिए बड़ी उपलब्धि है। वहीं, सोशल मीडिया यूज़र्स भी इस रील पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जिससे इसकी पहुंच और अधिक बढ़ती जा रही है।

गौरतलब है कि गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील प्रारूप में एक वीडियो साझा किया। प्रधानमंत्री के उस वीडियो ने दर्शकों की संख्या के मामले में विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।