शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (25/07/2026): नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने अपने ही बेटे की गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा भी बरामद किया है। आरोपी पिछले एक महीने से फरार था और उसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना जून महीने की है। मृतक की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति देवेंद्र शराब के नशे का आदी है। 20 जून की रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा और बेटे करण से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। बेटे ने पैसे देने से इनकार किया तो दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया।

शिकायत के मुताबिक, अगले दिन तड़के करीब पांच बजे देवेंद्र दोबारा घर पहुंचा। इस दौरान उसने फिर से झगड़ा शुरू कर दिया और गुस्से में आकर बेटे करण के सिर पर बांस के डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल करण को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान अगले दिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया। स्थानीय सूचना तंत्र और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी की तलाश जारी रखी।

शुक्रवार को नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक्सपोमार्ट से तुगलपुर की ओर जाने वाले गंदे नाले की पुलिया के पास से आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।