ग्रेटर नोएडा के 13 पार्क होंगे हाईटेक, 49 हाई मास्ट लाइटों से बढ़ेगी सुरक्षा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (24/07/2026): शहर के पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर रोशनी की व्यवस्था करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत 13 सेक्टरों के पार्कों में हाई मास्ट एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं, जिससे लोग देर शाम तक सुरक्षित माहौल में सैर और अन्य गतिविधियां कर सकेंगे। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया है।

प्राधिकरण के अनुसार शहर के 100 से अधिक पार्कों में पहले ही हाई मास्ट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। अब दूसरे चरण में ग्रेटर नोएडा ईस्ट और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चयनित पार्कों और सार्वजनिक स्थलों को इस सुविधा से जोड़ा जा रहा है। अधिकारियों का लक्ष्य दीपावली से पहले सभी प्रस्तावित स्थानों पर काम पूरा करने का है।

इस योजना के तहत ग्रेटर नोएडा ईस्ट के ओमिक्रोन-2, ओमिक्रोन-3, म्यू-1, थीटा, सिग्मा-2, सिग्मा-3, सिग्मा-4 और ज्यू-2 सेक्टरों के पार्कों में हाई मास्ट एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा सेक्टर-36 के गेट नंबर-4 पर भी हाई मास्ट लाइट स्थापित की जाएगी। इन सभी स्थानों पर कुल 49 हाई मास्ट लाइटें लगाने की योजना बनाई गई है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-2, सेक्टर-3, सेक्टर-12 और टेकजोन-4 सहित पांच क्षेत्रों के पार्कों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। प्राधिकरण का मानना है कि पर्याप्त रोशनी होने से पार्कों की सुरक्षा बेहतर होगी, लोगों की आवाजाही बढ़ेगी और शाम के समय भी नागरिक बिना किसी असुविधा के पार्कों का उपयोग कर सकेंगे। साथ ही सार्वजनिक स्थानों की सुंदरता और सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।