फायर सेफ्टी में लापरवाही पड़ी भारी, ग्रेटर नोएडा के 5 कोचिंग सेंटर सील

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (24/07/2026): ग्रेटर नोएडा में कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। प्राधिकरण और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट में स्थित कई संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान जिन संस्थानों में आवश्यक अग्निशमन उपकरण नहीं मिले, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया।

सील किए गए संस्थानों में ट्यूटोरिक्स ट्यूशन सेंटर, एनविक इंफोटेक, इनकैप सेंटर, मैरिट एजुकेशन और पैंडुलम एडू क्लासेज शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार इन संस्थानों को पहले निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी के मानकों को पूरा करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन तय अवधि के बाद भी आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं की गईं।

निरीक्षण अभियान के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम, प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा, सहायक प्रबंधक कुलदीप शर्मा तथा फायर सेफ्टी ऑफिसर अजय कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने कुल 13 संस्थानों की जांच की, जिसमें कुछ स्थानों पर अग्निशमन व्यवस्था संतोषजनक मिली, जबकि कुछ संस्थानों में सुरक्षा संबंधी कमियां सामने आईं।

अधिकारियों ने बताया कि जिन कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी का करीब 80 से 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें शेष व्यवस्था पूरी करने के लिए दो से तीन दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। वहीं जिन संस्थानों का पहली बार निरीक्षण हुआ है, उन्हें भी निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का यह अभियान शासन के निर्देशों पर शुरू किया गया है, ताकि सभी कोचिंग संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने संस्थान संचालकों से अग्निशमन उपकरण जल्द से जल्द स्थापित करने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सीलिंग सहित कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।