कनॉट प्लेस में दुकानों और रेस्टोरेंट को लेकर NDMC का बड़ा निर्देश | Jantar Mantar Protest

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (23 जुलाई 2026): दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस (CP) स्थित दुकानों, कार्यालयों और रेस्तरां को गुरुवार, 23 जुलाई को शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने व्यापारियों के लिए एक ‘अत्यंत महत्वपूर्ण एवं तत्काल’ एडवाइजरी सर्कुलर जारी किया है।

NDTA के अध्यक्ष अतुल भार्गव द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि NDMC के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने कनॉट प्लेस के आसपास की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए टेलीफोन पर यह सलाह दी है कि क्षेत्र की सभी दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय और रेस्तरां 23 जुलाई को शाम 6:30 बजे तक बंद कर दिए जाएं।

एडवाइजरी में सभी प्रतिष्ठान मालिकों और कारोबारियों से प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। साथ ही कहा गया है कि ऐसा किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संपत्ति को संभावित नुकसान से बचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है, जिसके चलते राजधानी के कई हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के मद्देनजर एहतियात के तौर पर कनॉट प्लेस जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में समय से पहले कारोबार बंद करने का निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने व्यापारियों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे जारी निर्देशों का पालन करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।