गलगोटिया यूनिवर्सिटी में NCC कैडेट्स को मिला फायरिंग, सैन्य कौशल और आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (21/07/2026): गलगोटिया यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में 31 उत्तर प्रदेश कन्या वाहिनी एनसीसी द्वारा आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 135/प्री-टीएससी-2 (लांच) के चौथे दिन एनसीसी कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर भी सिखाए गए। शिविर में 400 एनसीसी कैडेट्स और स्टाफ प्रतिभाग कर रहे हैं।

कैम्प कमांडेंट कर्नल सुमित बाना के नेतृत्व में सोमवार को प्रशिक्षण की शुरुआत प्रातःकालीन पीटी से हुई। इसके बाद कैडेट्स को शारीरिक प्रशिक्षण, हथियारों की जानकारी, ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग, सिमुलेटर फायरिंग और लाइव फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सीमावर्ती एवं तटीय क्षेत्रों में कार्य करने से संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान एसएसबी सुपर-30 और बेस्ट कैडेट चयन के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, वहीं आगामी थल सैनिक शिविर के लिए भी विशेष तैयारियां कराई गईं। कैडेट्स में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के उद्देश्य से गेम्स परेड और पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

इसी क्रम में एनसीसी कैडेट्स के लिए आत्मरक्षा विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। गौर इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा वेस्ट की एंजेल दीक्षित शर्मा ने कैडेट्स को आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों और किसी भी खतरनाक परिस्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने कैडेट्स को सतर्क रहने, त्वरित निर्णय लेने और आत्मविश्वास के साथ संकट का सामना करने के लिए प्रेरित किया।

शिविर का चौथा दिन अनुशासन, प्रशिक्षण और उत्साहपूर्ण गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में भी कैडेट्स को सैन्य दक्षता, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों का लाभ मिलेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।