नई दिल्ली (21 जुलाई 2026): संसद के मानसून सत्र के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पंजाब के किसानों की प्रस्तावित महापंचायत को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। देश बचाओ मोर्चा के नेतृत्व में किसान भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में किसान घाट पर जुटने का आह्वान कर रहे हैं। दूसरी ओर, जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कथित पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन भी जारी है।
आंदोलन से जुड़े सूत्रों का दावा है कि देशभर की 550 से अधिक किसान यूनियनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि इस महापंचायत में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पंजाब से दिल्ली की ओर बढ़ रहे कई किसानों को शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने रोक दिया है।
ट्रेड डील पर किसानों की आपत्ति
किसान संगठनों का आरोप है कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारतीय किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के हितों के खिलाफ है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता जर्मनजीत सिंह बंडाला ने दावा किया कि इस समझौते से अमेरिकी कंपनियों को लाभ होगा, जबकि भारत के छोटे और मंझोले किसानों के हित प्रभावित होंगे।
दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी
संभावित भीड़ और प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किए हैं। पुलिस ने सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड और राजघाट डीटीसी डिपो रोड के आसपास के क्षेत्रों से बचने की सलाह दी है। साथ ही एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से समय से पहले घर से निकलने की अपील की गई है।
चढ़ूनी हिरासत में, बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ी
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी को महापंचायत में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, सिंघु बॉर्डर समेत दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू हैं।
दिल्ली में एक ओर किसानों की महापंचायत और दूसरी ओर जंतर-मंतर पर जारी CJP आंदोलन के चलते आज राजधानी में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। यात्रियों को आवश्यक होने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।