अरविंद केजरीवाल के बारे में एस्ट्रोलॉजर पूजा शर्मा ने टेन न्यूज पर की भविष्यवाणी सच
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (09 फरवरी, 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके नेता अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका दिया है। पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है, और खुद केजरीवाल अपनी परंपरागत नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं।
एस्ट्रोलॉजर पूजा शर्मा की भविष्यवाणी, जो उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले टेन न्यूज नेशनल यूट्यूब चैनल पर आयोजित एक विशेष साक्षात्कार में की थी, अब सच होती नजर आ रही है। उन्होंने कहा था कि 2024 के अंत से ही अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक जीवन में गिरावट शुरू हो जाएगी और अप्रैल 2025 तक का समय उनके लिए बेहद कठिन रहेगा। दिल्ली चुनाव के नतीजों ने उनके पूर्वानुमान को सही साबित कर दिया है।
क्या कहा था भविष्यवाणी में?
पूजा शर्मा ने संकेत दिया था कि अरविंद केजरीवाल, जो बहुत तेजी से राजनीति में उभरे थे, आने वाले वर्षों में संघर्ष से गुजरेंगे। उन्होंने कहा था कि 2025 में AAP को बड़ा नुकसान होगा और केजरीवाल का राजनीतिक दबदबा कम होगा।
अब, जब दिल्ली चुनाव के परिणाम आ चुके हैं, तो उनकी यह भविष्यवाणी सही साबित होती दिख रही है। पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है, और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि AAP के लिए आगे की राह मुश्किल हो सकती है।
पूजा शर्मा का ने आज क्या कहा।
पूजा शर्मा का ने आज अपनी भविष्यवाणी सच साबित होने पर टेन न्यूज से टेलीफोनिक वार्तालाप में कहाँ कि 2026 तक अरविंद केजरीवाल विदेश में सेटल हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2025 में केजरीवाल की सेहत बिगड़ सकती है, खासकर फेफड़ों और नसों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इसके अलावा, पूजा शर्मा ने आज यह भी दावा किया कि 2025 में शनि और राहु के प्रभाव के कारण केजरीवाल को फिर से कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, यदि वह ज्योतिषीय उपाय अपनाते हैं, तो कुछ समस्याएं कम हो सकती हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भविष्य में उनकी यह भविष्यवाणी भी सच साबित होती है या नहीं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।