New Delhi News (20 July 2026): नई दिल्ली में संसद के मानसून सत्र के पहले दिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है और संसद मार्ग, जंतर-मंतर व आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। पुलिस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इस मार्च की अनुमति नहीं दी गई है। इसके बावजूद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी रातभर डटे रहे और नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखा।
इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि “प्रशासन सरकार के साथ बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रहा है। वे बहुत देर से आए हैं, लेकिन हमने खुले दिल से कहा है कि हम उनसे बात करने को तैयार हैं। अभी तक उनकी तरफ से कोई साफ़ बात नहीं कही गई है। अब फैसला उन्हें ही करना है।” उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य टकराव नहीं बल्कि छात्रों की आवाज सरकार तक पहुंचाना है और संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों पर बातचीत चाहता है।
सौरभ दास ने आगे कहा, “सोनम जी की हालत फिलहाल स्थिर है और वे अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं। उन्होंने देश के उन युवा प्रदर्शनकारियों को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं, जो आखिरकार इस बहुत मुश्किल और बेजान सिस्टम के खिलाफ जाग गए हैं, जो उनकी बात बिल्कुल नहीं सुनता। जल्द ही एक शांतिपूर्ण मार्च निकाला जाएगा। पिछले 30 दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी यहां जुटे हैं और हमने दिखाया है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कैसे किया जाता है और अपनी बात कैसे रखी जाती है।” उन्होंने दोहराया कि आंदोलन पूरी तरह अहिंसक रहेगा और संगठन शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें उठाता रहेगा।
धरनास्थल पर सोमवार सुबह एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला, जब आइसा के तीन पदाधिकारियों ने अपना अनशन समाप्त किया। वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी, राज्यसभा सांसद मनोज झा और अभिनेता प्रकाश राज ने उन्हें अपने हाथों से पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण भी मौजूद रहे। उधर, दिल्ली पुलिस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और संसद सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।