दिल्ली मेट्रो पर असर, पटेल चौक और जनपथ स्टेशन बंद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें | CJP Protest
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (20 जुलाई 2026):CJP द्वारा प्रस्तावित संसद मार्च जिसकी परमिशन पुलिस द्वारा नहीं दी गई है। उसके देखते हुए सुरक्षा कारणों के चलते सोमवार को दिल्ली मेट्रो के पटेल चौक और जनपथ मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इसके चलते राजधानी के कई मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली और मेट्रो सेवाओं पर भी असर पड़ा।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इन दोनों स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक लगा दी गई है। इसके कारण कई यात्रियों को वैकल्पिक स्टेशनों का सहारा लेना पड़ा, जिससे आसपास के स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई।
दिल्ली मेट्रो की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। यात्रियों को यात्रा पर निकलने से पहले नवीनतम मेट्रो अपडेट की जानकारी लेने और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है।
(Delhi Metro, Security Alert, Patel Chowk Metro, Janpath Metro, Delhi News)
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।