Breaking News: आज अनशन खत्म करेंगे सोनम वांगचुक? तीन शर्तें रख सरकार और सांसदों से मांगा भरोसा

New Delhi News (20 जुलाई 2026): शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने समर्थकों के नाम एक हस्तलिखित संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया कि वह 20 जुलाई को अपना अनशन समाप्त कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए तीन प्रमुख शर्तें रखी हैं।

संदेश में वांगचुक ने लिखा है कि यदि सरकार हाल के पेपर लीक समेत शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं की जिम्मेदारी स्वीकार करती है, या फिर वह स्वयं और CJP का नेतृत्व संसद के द्वार तक पहुंचकर विभिन्न दलों के सांसदों से यह आश्वासन प्राप्त कर लेता है कि वे इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे, तो वह अपना अनशन समाप्त करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्वास्थ्य या अन्य परिस्थितियों के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाता, तो विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद और नेता अस्पताल पहुंचकर उन्हें यही आश्वासन दें कि शिक्षा सुधार और परीक्षा प्रणाली के मुद्दे को संसद में प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

संदेश के अंत में सोनम वांगचुक ने दावा किया कि वह सफदरजंग अस्पताल में “अवैध हिरासत” में हैं और उनकी आवागमन की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा संचार के सभी माध्यम प्रतिबंधित हैं।

वांगचुक के इस संदेश के सामने आने के बाद उनके आंदोलन और 20 जुलाई को प्रस्तावित घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

(Education Reform, Sonam Wangchuk, Hunger Strike, Parliament, Paper Leak)


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।