गलगोटियास यूनिवर्सिटी में गूंजा ‘जय हिंद’, NCC का 10 दिवसीय शिविर शुरू

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (19/07/2026): ग्रेटर नोएडा 31 उ० प्र० कन्या वाहिनी एन०सी०सी० का दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-135, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोयडा में आयोजन किया जा रहा है जिसमे 400 एन०सी०सी० कैडिट तथा स्टाफ प्रतिभाग कर रहे है।

शिविर के दौरान कैम्प कमान्डेट कर्नल सुमित बाना के नेतृत्व में दूसरे दिवस 18 जुलाई 2026 शनिवार को प्रशिक्षणार्थी एनसीसी कैडेटों को प्रातः काल व्यायाम एवं पी०टी० के साथ प्रारम्भ हुआ तथा ओपनिंग एड्रेस में समस्त एन०सी०सी० कैडेटस को शिविर में होने वाली समस्त प्रशिक्षण कार्यवाहियों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। उसके उपरान्त हथियार की जानकारी ड्रिल, मेप रीडिंग, फील्ड काफट, बैटल काफट, सिमुलेटर फायरिंग, पगबाधा प्रशिक्षण एवं फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया।

शिविर में प्रतिभागी एन०सी०सी० कैडेट्स में चयन प्रकिया पूर्ण होने के उपरान्त आल इण्डिया थल सैनिक शिविर में प्रतिभाग कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी करेंगे। शिविर में ड्रोन संचालन प्रशिक्षण, एस०एस०बी० सुपर-30 चयन किया गया।

प्रतियोगी भावनाओं को विकसित करने के लिये बास्केटबाल, बॉलीबाल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोलो गीत तथा सोलो नृत्य, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समस्त एन०सी०सी० कैडिट सेना से सम्बन्धित प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्साहित नजर आये।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।