सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, सफदरजंग हॉस्पिटल ने जारी किया बुलेटिन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (18 July 2026): जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन लंबे समय से जारी उपवास और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के कारण वह काफी कमजोर हो गए हैं। डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जरूरी चिकित्सकीय देखभाल दी जा रही है।

वहीं, इलाज के बीच सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने अस्पताल प्रशासन के सामने एक महत्वपूर्ण शर्त रखी है। उन्होंने कहा है कि परिवार की सहमति और पिछले 20 दिनों से वांगचुक की निगरानी कर रहे डॉक्टरों की अनुमति के बिना उन्हें मुंह से, नस (आईवी) के जरिए कोई दवा, तरल पदार्थ या अन्य चिकित्सा सामग्री न दी जाए। परिवार का कहना है कि उपचार से जुड़ा हर फैसला उनकी जानकारी और सहमति से ही लिया जाए।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, लंबे उपवास और डिहाइड्रेशन का असर वांगचुक के स्वास्थ्य पर पड़ा है। चिकित्सकों का मानना है कि उनके शरीर के जरूरी मानकों को सामान्य स्तर पर लाने के लिए लगातार निगरानी और उपचार आवश्यक है। डॉक्टरों ने आशंका जताई थी कि यदि समय रहते चिकित्सकीय हस्तक्षेप नहीं किया जाता, तो शरीर के महत्वपूर्ण अंग प्रभावित हो सकते थे। फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

शनिवार सुबह करीब 6:40 बजे दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंची, जहां सुबह 7:40 बजे उन्हें औपचारिक रूप से भर्ती किया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह के आधार पर की गई। पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।