New Delhi News (17 July 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक को उसके घर और कॉलोनी के नजदीक ही बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर लोगों तक समय पर इलाज पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में दिल्ली में 415 से अधिक आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं और सरकार जल्द ही 1,100 से अधिक केंद्र स्थापित करने के लक्ष्य को भी पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लोगों को अस्पतालों पर निर्भरता कम करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता के लिए अधिक सुलभ, प्रभावी और सुविधाजनक बनाना है।

रेखा गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों में ओपीडी सेवाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, नियमित टीकाकरण, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और 80 प्रकार की निःशुल्क जांच जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक तिलक राम गुप्ता, निगम पार्षद किशन लाल, जिलाध्यक्ष अजय खटाना सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार आने वाले समय में भी स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार करती रहेगी ताकि हर नागरिक को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।