सोनम वांगचुक को मिला सपा का साथ, डिंपल यादव ने की संसद मार्च में शामिल होने की अपील
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (16 जुलाई 2026): जंतर-मंतर पर चल रहे सोनम वांगचुक और छात्रों के आंदोलन को बुधवार को समाजवादी पार्टी का खुला समर्थन मिला। सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शन स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों से मुलाकात की और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग का समर्थन किया।
प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, मोहिब्बुल्लाह नदवी, लक्ष्मीकांत निषाद, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और उत्तर प्रदेश की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर सहित अन्य नेता शामिल रहे।
इस दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सोनम वांगचुक का आंदोलन अब केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में चर्चा का विषय बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और केंद्र सरकार इस मुद्दे पर संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने आंदोलन को समाजवादी पार्टी का पूरा समर्थन देने का भरोसा भी दिलाया।

सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके संघर्ष में हर संभव सहयोग करती रहेगी। वहीं विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने देशभर के युवाओं से इस आंदोलन के समर्थन में एकजुट होने की अपील की।
सांसद डिंपल यादव ने सोनम वांगचुक और अनशन पर बैठे छात्रों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव युवाओं के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे इस लड़ाई में खुद को अकेला न समझें। उन्होंने सरकार पर युवाओं की आवाज़ को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होना होगा।
डिंपल यादव ने छात्रों, युवाओं और विपक्षी दलों से 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च में शामिल होने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को संसद के भीतर और बाहर मजबूती से उठाती रहेगी।

प्रदर्शन का आयोजन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) ने समाजवादी पार्टी के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। संगठन ने कहा कि परीक्षा सुधार, पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय होने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पूरी होने तक आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।