CII हेल्थकेयर समिट 2026 में GIMS का नवाचार मॉडल बना आकर्षण

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (16/07/2026): गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा ने नई दिल्ली में आयोजित सीआईआई हेल्थकेयर समिट 2026 में अपने नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। समिट के दौरान जीआईएमएस के सेंटर फॉर मेडिकल इनोवेशन (CMI) के तहत विकसित हेल्थकेयर इनोवेशन मॉडल को विशेषज्ञों, निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने सराहा।

समिट के प्रतिष्ठित “डिसरप्टिव टेक्नोलॉजीज़” सत्र में जीआईएमएस के सेंटर फॉर मेडिकल इनोवेशन में इनक्यूबेट किए गए दो हेल्थकेयर स्टार्टअप्स मैट्री (Matri) और बीवेल (BeWell) को अपने नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला। दोनों स्टार्टअप्स ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने वाले अपने समाधान निवेशकों, चिकित्सकों, नीति-निर्माताओं, हेल्थकेयर विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के सामने प्रस्तुत किए।

इस आयोजन में जीआईएमएस को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि तब मिली, जब सेंटर फॉर मेडिकल इनोवेशन (CMI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राहुल सिंह को “डिसरप्टिव टेक्नोलॉजीज़” सत्र की अध्यक्षता (सेशन चेयर) करने के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रही नई तकनीकों, मेडटेक नवाचारों और भविष्य की संभावनाओं पर विशेषज्ञों के बीच चर्चा का संचालन किया।

समिट में दिल्ली समेत देशभर के कई प्रतिष्ठित सरकारी और निजी अस्पतालों ने भाग लिया। इस दौरान जीआईएमएस के नवाचार एवं इनक्यूबेशन मॉडल को सरकारी चिकित्सा संस्थानों के लिए एक सफल उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया। विशेषज्ञों ने माना कि जीआईएमएस ने चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप्स को एक मंच पर लाकर क्लिनिकल वैलिडेशन, अनुसंधान सहयोग, उद्योग साझेदारी, मेंटरशिप और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाला मजबूत नवाचार तंत्र विकसित किया है।

जीआईएमएस की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण मानी जा रही है कि सरकारी मेडिकल संस्थान भी स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को गति देने और मेडटेक स्टार्टअप्स को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। संस्थान लगातार ऐसे समाधान विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहा है, जो मरीजों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक हों।

इस अवसर पर डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के मंच पर जीआईएमएस के नवाचार मॉडल को मिली सराहना संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सेंटर फॉर मेडिकल इनोवेशन का उद्देश्य चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और नवाचार से जुड़े स्टार्टअप्स को ऐसा सहयोगी वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां उनके विचार व्यवहारिक स्वास्थ्य समाधानों में परिवर्तित होकर सीधे मरीजों तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भविष्य में और अधिक नवाचारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रेरणा का कार्य करेगा।

गौरतलब है कि जीआईएमएस का सेंटर फॉर मेडिकल इनोवेशन (CMI) स्वास्थ्य क्षेत्र के स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, क्लिनिकल वैलिडेशन, अनुसंधान सहयोग, नियामकीय मार्गदर्शन, उद्योग सहभागिता और निवेशकों से जोड़ने जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। इसी के परिणामस्वरूप जीआईएमएस आज देश के उन चुनिंदा सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शामिल हो चुका है, जो स्वास्थ्य नवाचार और मेडटेक उद्यमिता को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।