नोएडा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन एसीपी के तबादले

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (15 जुलाई 2026): प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में तीन सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के तबादले किए गए हैं। पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार श्री कमलेश कान्त को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय, सेंट्रल नोएडा बनाया गया है।

वहीं श्री सौरभ सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा श्री कृष्णपाल सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस आयुक्त अभिसूचना इकाई (INT) नियुक्त किया गया है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से जारी इस प्रशासनिक फेरबदल को कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Keywords: Noida Police, Gautam Buddh Nagar Police Commissionerate, ACP Transfer, Administrative Reshuffle, Noida News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।