पहचान और धर्म छिपाकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, शादी के बाद भी पीछा कर चाकू से हमला करने का दावा
Ghaziabad News (15/07/2026): गाजियाबाद के कोतवाली क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 26 वर्षीय विवाहिता ने एक युवक पर अपनी पहचान और धर्म छिपाकर लंबे समय तक कथित तौर पर यौन शोषण करने, ब्लैकमेल करने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और बाद में चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2022 में एक जन्मदिन समारोह के दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम “शंभू” बताया। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवक ने शादी का भरोसा देकर उससे संबंध बनाए। बाद में उसे पता चला कि आरोपी की वास्तविक पहचान कुछ और है और उसका असली नाम सलीम अलवी है।
महिला का कहना है कि इस सच्चाई के सामने आने के बाद उसने आरोपी से दूरी बनाने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार दबाव बनाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने निजी तस्वीरें और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी और इसी आधार पर उसे ब्लैकमेल करता रहा। उसने यह भी आरोप लगाया कि कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए और विरोध करने पर मारपीट व धमकियां दी गईं।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालता था। उसके अनुसार, उसे जबरन नमाज पढ़ने और रोजा रखने के लिए मजबूर करने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं, आरोपी कथित रूप से अपने कुछ परिचितों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव डालता था और मना करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था।
महिला ने बताया कि वर्ष 2025 में उसके परिवार ने उसकी शादी एक हिंदू युवक से करा दी। शादी के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा। आरोप है कि वह लगातार फोन कर धमकियां देता रहा, बदनाम करने की कोशिश करता रहा और धर्म परिवर्तन नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसकी ससुराल तक पहुंचने लगा, जिससे वह मानसिक तनाव में रहने लगी।
पीड़िता का कहना है कि 13 जुलाई को जब वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रही थी, तभी आरोपी ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि उसने पहले छेड़छाड़ करने की कोशिश की और विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। महिला के मुताबिक, हमले में उसके हाथ, सिर और माथे पर चोटें आईं। किसी तरह वह वहां से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रही। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़िता ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उसका कहना है कि आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहा है और उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।
मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी समीर/सलीम अलवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नोट: इस समाचार में लगाए गए आरोप पीड़िता की शिकायत पर आधारित हैं। मामले की जांच जारी है और आरोपी पक्ष का बयान सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।