साइबर ठगों का हाईटेक जाल, नोएडा के इंजीनियर से 26.80 लाख की ठगी

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (15/07/2026): नोएडा के सेक्टर-49 क्षेत्र में रहने वाले एक इंजीनियर से ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर 26.80 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि साइबर अपराधियों ने पहले पीड़ित को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा, जहां शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। विश्वास जीतने के बाद एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराया गया और अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई गई।

पीड़ित के अनुसार, 27 फरवरी से 7 अप्रैल के बीच ठगों ने पांच अलग-अलग किश्तों में कुल 26.80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। शुरुआत में ऐप पर निवेश की रकम बढ़ती हुई और अच्छा मुनाफा दिखाई देता रहा, जिससे उन्हें लगा कि उनका पैसा सुरक्षित है। इसी भरोसे में उन्होंने निवेश की राशि लगातार बढ़ाई।

जब पीड़ित ने अपने खाते से मुनाफे और मूल धन की निकासी करने की कोशिश की, तो पूरा खेल सामने आ गया। अचानक ट्रेडिंग ऐप काम करना बंद कर गया और जिस व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से संपर्क किया गया था, वह भी गायब हो गया। इसके बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में भी मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी उन बैंक खातों की जानकारी जुटा रहे हैं, जिनमें पीड़ित से रकम जमा कराई गई थी। साथ ही खातों के लेनदेन और लाभार्थियों का विवरण खंगाला जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर निवेश न करें और किसी भी ट्रेडिंग ऐप या निवेश प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता की पूरी जांच करने के बाद ही पैसे निवेश करें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।