यूपी में PCS अफसरों का तबादला: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को मिली नई OSD, कई जिलों के SDM बदले

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (13 जुलाई 2026): उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 18 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल में कई जिलों के एसडीएम बदले गए हैं, जबकि हाथरस की एसडीएम लवलीत कौर को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) में विशेष कार्याधिकारी (OSD) नियुक्त किया गया है।

ग्रेटर नोएडा इस समय नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, औद्योगिक निवेश, आईटी पार्क और नई आवासीय परियोजनाओं जैसे कई बड़े विकास कार्यों का केंद्र बना हुआ है। ऐसे में लवलीत कौर की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनसे भूमि प्रबंधन, नागरिक सुविधाओं, निवेशकों की समस्याओं और विकास परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है।

तबादला सूची में सूरभि शर्मा को बागपत, गोपाल शर्मा को बरेली, शुभम यादव को बुलंदशहर, प्रतिभा मिश्रा को कानपुर देहात और दीपिक मेहर को शामली का नया एसडीएम बनाया गया है। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकार का कहना है कि इस तरह के प्रशासनिक फेरबदल से विकास कार्यों में तेजी आएगी और शासन व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी। खास बात यह रही कि इस सूची में सात महिला अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।