दुनिया का सबसे बड़ा टेक्सटाइल आयोजन बनेगा भारत टैक्स 2026 : गिरिराज सिंह

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (13 July 2026): केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत टेक्स 2026 को भारत के वस्त्र उद्योग के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि इस आयोजन की शुरुआत वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर हुई थी और 2025 में ही यह दुनिया के सबसे बड़े टेक्सटाइल आयोजनों में शामिल हो गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि 14 से 17 जुलाई तक आयोजित होने वाले भारत टेक्स 2026 में 140 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जिससे भारत के टेक्सटाइल और परिधान उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत टेक्स ने ऐसे अनेक उद्यमियों और स्टार्टअप्स को अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया, जिन्होंने कभी नहीं सोचा था कि भारत में भी इस स्तर का वैश्विक आयोजन हो सकता है। इस मंच के जरिए उन्हें अपने उत्पादों को देश ही नहीं बल्कि विदेशों के खरीदारों तक पहुंचाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य भारतीय निर्माताओं, निर्यातकों और उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ना तथा ‘मेक इन इंडिया’ और निर्यात को नई गति देना है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में वैश्विक स्तर पर निर्यात क्षेत्र में कई उतार-चढ़ाव और आर्थिक चुनौतियां देखने को मिलीं, लेकिन भारत पर इसका अपेक्षाकृत कम असर पड़ा क्योंकि सरकार ने निर्यातकों को हरसंभव सहयोग दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत टेक्स 2026 न केवल निवेश और व्यापार के नए अवसर पैदा करेगा, बल्कि आने वाले वर्षों में दुनिया का सबसे बड़ा टेक्सटाइल और परिधान आयोजन बनकर भारत को वैश्विक टेक्सटाइल हब के रूप में और मजबूत करेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।