Gautam Buddha Nagar News (13/07/2026): उत्तर प्रदेश शासन ने जिला पंचायत गौतमबुद्ध नगर के निर्वाचित बोर्ड का पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार को जिला पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया है। यह व्यवस्था आगामी जिला पंचायत के सामान्य चुनाव संपन्न होने अथवा शासन द्वारा निर्धारित अवधि तक प्रभावी रहेगी।
शासन के पंचायतीराज अनुभाग-2 द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने अमित कुमार को विधिवत प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कराया। वहीं, जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी प्रियंका चतुर्वेदी ने नियमानुसार कार्यभार ग्रहण से संबंधित सभी प्रशासनिक एवं वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी कराईं।
कार्यभार संभालने के बाद प्रशासक अमित कुमार ने कहा कि शासन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से संचालित सभी विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की निरंतरता बनाए रखी जाएगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छ प्रशासन और जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

जिला पंचायत प्रशासन ने विश्वास जताया कि अमित कुमार के नेतृत्व में विकास कार्यों की गति बनी रहेगी और शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। यह जानकारी जिला पंचायत गौतमबुद्ध नगर की अपर मुख्य अधिकारी प्रियंका चतुर्वेदी ने दी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।