विश्व जैन संगठन ने सीबीएसई के मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (12/07/2026): विश्व जैन संगठन, नोएडा शाखा की ओर से सेक्टर-50 स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करने के साथ-साथ अन्य छात्रों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोएडा के विधायक पंकज सिंह थे। विशिष्ट अतिथियों में फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्म, यूपीपीसीएल के मुख्य अभियंता संजय जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अपने संबोधन में विधायक पंकज सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी प्रतिभा को सही दिशा देना समाज, परिवार और अभिभावकों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक वातावरण मिलना चाहिए, ताकि वे जीवन में सफल होने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक भी बन सकें। उन्होंने विश्व जैन संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

विश्व जैन संगठन, नोएडा शाखा के अध्यक्ष के. के. जैन ने कहा कि प्रतिभा का सम्मान करना समाज का दायित्व है। संगठन प्रत्येक वर्ष मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्मानित विद्यार्थी भविष्य में अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

के. के. जैन ने कहा कि शिक्षा केवल अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और संस्कारों की मजबूत नींव भी है। उन्होंने बताया कि विश्व जैन संगठन भविष्य में भी शिक्षा, समाज सेवा और युवा प्रेरणा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने भी संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सम्मान बच्चों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा का संचार करता है। समारोह का संचालन अंजना जैन ने किया। वहीं, विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संगठन के महासचिव दिनेश जैन ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्व जैन संगठन शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है तथा भविष्य में भी मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान और युवा प्रेरणा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

इस अवसर पर संरक्षक दिनेश जैन, अरुण जैन, प्रदीप जैन, पवन जैन, सुबोध जैन, अध्यक्ष पंकज जैन, सुशील जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, गौरव जैन, राजेश जैन, राकेश जैन, हरीश जैन, मीनू जैन, अनिल जैन, भूषण शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य, महिलाएं, युवा और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी सम्मानित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं और शिक्षा, संस्कार, सामाजिक एकता तथा उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।