Noida News (27/08/2026): नोएडा के सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। आर टावर की 17वीं मंजिल से गिरने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा बालकनी में खड़े होकर नीचे खेल रहे अपने दोस्तों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरा।
जानकारी के मुताबिक, आर टावर के फ्लैट नंबर-1703 में रोहित सिंग्ला अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका 11 वर्षीय बेटा आरव शाम के समय बालकनी में मौजूद था। उसने नीचे सोसाइटी परिसर में दोस्तों को खेलते देखा तो उनसे बात करने लगा। बातचीत के दौरान ही वह असंतुलित होकर 17वीं मंजिल से नीचे गिर गया।
हादसे के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों और सुरक्षा गार्डों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्चे का संतुलन किस तरह बिगड़ा। घटना के बाद सोसाइटी में बच्चों की सुरक्षा और ऊंची इमारतों की बालकनी में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।