दिल्ली के सरकारी स्कूलों में होगा बड़ा बदलाव, ‘मिशन कायाकल्प’ से शिक्षा को मिलेगी नई पहचान
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (12 July 2026): दिल्ली सरकार सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए ‘मिशन कायाकल्प’ के तहत व्यापक स्तर पर काम कर रही है। इस अभियान के जरिए स्कूलों में स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, आधुनिक तकनीक और छात्रों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों को ऐसा शिक्षण वातावरण देना है, जहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और भविष्य उन्मुख शिक्षा मिल सके।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘मिशन कायाकल्प’ दिल्ली में स्कूली शिक्षा के नए युग की मजबूत नींव रख रहा है। उन्होंने बताया कि जब बच्चे गर्मी की छुट्टियों पर थे, तब दिल्ली सरकार स्कूलों के कायाकल्प में जुटी हुई थी। प्रत्येक जिला मजिस्ट्रेट को अपने जिले के दो सरकारी स्कूलों में स्वच्छता, पेयजल और आवश्यक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि POCSO जागरूकता माह के दौरान सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य चाइल्ड सेफ्टी चेकलिस्ट की समीक्षा कर रहे हैं। इसका उद्देश्य प्रत्येक छात्र के लिए सुरक्षित, संवेदनशील और भरोसेमंद शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना है, ताकि स्कूलों में बाल सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन हो सके।
उन्होंने बताया कि सरकार, गैर-सरकारी संगठनों (NGO) और CSR भागीदारों के सहयोग से स्कूलों में एआई-इंटीग्रेटेड स्मार्ट टॉयलेट ब्लॉक, STEM इनोवेशन लैब और आधुनिक कंप्यूटर लैब विकसित कर रही है। इन सुविधाओं से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी दक्षता और नवाचार की भावना को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य केवल स्कूलों का भौतिक विकास नहीं, बल्कि ऐसा शिक्षण वातावरण तैयार करना है जो बच्चों में आत्मविश्वास, जिज्ञासा और उत्कृष्टता की भावना विकसित करे। उन्होंने भरोसा जताया कि मिशन कायाकल्प के माध्यम से दिल्ली के सरकारी स्कूल देश में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा का नया मॉडल बनकर उभरेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।