ग्रेटर नोएडा (08 फरवरी 2025): भाजपा गौतमबुद्ध नगर के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर दिल्ली विधानसभा चुनाव की जीत पर आतिशबाजी कर लड्डू मिठाई बाँटकर जीत का जश्न मनाया और कार्यालय से सभी कार्यकर्ता दिल्ली भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय गए।
दिल्ली की जीत पर जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एवं दिल्ली की देवतुल्य जनता की जीत है। दिल्ली की जनता का आभार दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचारी झूठ फ़रेब की गंदी राजनीति की सरकार को हटाकर मोदी की गारंटी वाली नीति को चुना है। अब दिल्ली में भी डबल इंजन भाजपा सरकार बनने से दिल्ली का विकास होगा और अब दिल्ली के बाद पश्चिम बंगाल की बारी होगी
इस अवसर पर मुख्यरूप से जिला मंत्री धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर, जिला मंत्री गुरुदेव भाटी, अनीता गौतम, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, सोमन्द्र नागर, अंश नागर, श्यामवीर भाटी, कैप्टन पंचशील गुर्जर, मनीष भाटी, शिवम् राजपूत, दिनेश भाटी, पूजा गंगानिया, ईश्वर वर्मा, राजीव सिंघल, मुकेश चौहान, मोहित भाटी, ओमवीर, महेंद्र नागर, राजेश शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।