ईएमसीटी ने वंचित बच्चों के लिए चलाया निःशुल्क हेयर कटिंग एवं स्वच्छता अभियान
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News News (11/07/2026): एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट (EMCT) ने एनी ब्यूटी सैलून के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय, बिसरख में स्कूल क्लीनिंग एवं हाइजीन ड्राइव के तहत वंचित बच्चों के लिए निःशुल्क हेयर कटिंग एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया। अभियान का उद्देश्य बच्चों में व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान बच्चों के बाल निःशुल्क काटे गए तथा उन्हें साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पांडेय ने बताया कि बरसात के मौसम में बच्चों में संक्रमण और विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने, नाखून साफ रखने, समय-समय पर बाल कटवाने, स्वच्छ कपड़े पहनने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें। कार्यक्रम का संचालन ईएमसीटी की सदस्य एवं एनी ब्यूटी सैलून की संस्थापक अनामिका ने किया। इस अवसर पर सैलून की नेहा और सुचित्रा ने भी पूरे समर्पण के साथ बच्चों को निःशुल्क हेयर कटिंग सेवा प्रदान की। उनके इस प्रयास से बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।

अनामिका ने कहा कि बरसात के मौसम में स्वच्छता का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई की अच्छी आदतें बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखती हैं। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय, बिसरख के प्रधानाचार्य इकरार खान, अध्यापिकाएं शालिनी एवं सरोज मौर्य भी उपस्थित रहीं। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान बच्चों में स्वच्छता की आदत विकसित करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।