250 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला YEIDA का बुलडोजर, चपरगढ़ में हटे अवैध कब्जे

टेन न्यूज नेटवर्क

Yamuna Authority News (11/07/2026): यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने अधिसूचित क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा प्रवर्तन अभियान चलाते हुए शुक्रवार को ग्राम चपरगढ़ की 60 मीटर ग्रीन बेल्ट से लगभग 50,000 वर्गमीटर सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। प्राधिकरण के अनुसार, मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 250 करोड़ रुपये है।

यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) राजेश कुमार सिंह (IAS) के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान प्राधिकरण की टीम ने ग्रीन बेल्ट पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर भूमि को पुनः प्राधिकरण के कब्जे में ले लिया।

प्राधिकरण ने बताया कि यह भूमि पहले से अर्जित एवं कब्जा प्राप्त सरकारी भूमि है, जिस पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। नियोजित विकास कार्यों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने और सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।

अभियान में उप जिलाधिकारी कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, हरी प्रताप सिंह और शिव अवतार सिंह सहित प्राधिकरण के प्रोजेक्ट, भूलेख एवं प्रवर्तन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पीएसी और भारी पुलिस बल भी तैनात रहा, जिसके सहयोग से अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

यमुना प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचित क्षेत्र या कब्जा प्राप्त भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, अवैध निर्माण अथवा अवैध कॉलोनी का विकास किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे मामलों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।