दिल्ली-NCR के सफर को आसान बनाने की तैयारी! CM रेखा गुप्ता ने उठाई विशेष मांग
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (10 जुलाई 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर दक्षिण दिल्ली की मंडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) घोषित करने की मांग की है। उन्होंने इस सड़क के विकास का जिम्मा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को सौंपने का भी अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 8.8 किलोमीटर लंबी मंडी रोड दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद को जोड़ने वाला एक अहम मार्ग है। यह सड़क छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास NH-148A से जुड़ती है और हर दिन हजारों लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।
रेखा गुप्ता के अनुसार, यदि मंडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिलता है तो इसका आधुनिक तरीके से विकास किया जा सकेगा। इससे सड़क चौड़ी होगी, ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रियों को तेज़ एवं सुगम सफर का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 में UTTIPEC की बैठक में भी मंडी रोड के चौड़ीकरण और समग्र विकास के प्रस्ताव का समर्थन किया गया था। उन्होंने कहा कि सड़क के बढ़ते ट्रैफिक और रणनीतिक महत्व को देखते हुए इसे NHAI के तहत लाना जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस कदम से न केवल दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।