दिल्ली चिड़ियाघर में गूंजी खुशियों की दहाड़: एशियाई शेरों के तीन शावकों का जन्म
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (10 जुलाई 2026): राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (नेशनल जूलॉजिकल पार्क), नई दिल्ली में एशियाई शेरों के संरक्षण कार्यक्रम को बड़ी सफलता मिली है। चिड़ियाघर प्रशासन ने 7 जुलाई 2026 को तीन एशियाई शेर (Asiatic Lion) शावकों के जन्म की घोषणा की है। इन शावकों का जन्म शेरनी महागौरी और नर शेर महेश्वर से हुआ है।
चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार, महागौरी और महेश्वर की जोड़ी पहले भी सफल प्रजनन कर चुकी है। इससे पहले 27 अप्रैल 2025 को इस जोड़ी से दो स्वस्थ शावकों—नर कार्तिक और मादा कर्णी—का जन्म हुआ था, जो वर्तमान में स्वस्थ हैं और उनका विकास सामान्य रूप से हो रहा है।
प्रेस नोट के मुताबिक, नवजात शावकों और उनकी मां को फिलहाल एक सुरक्षित मैटरनिटी एनक्लोजर में रखा गया है, जहां उन्हें शांत और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। चिड़ियाघर की पशु चिकित्सा एवं देखभाल टीम उनकी 24 घंटे निगरानी कर रही है। साथ ही, CCTV निगरानी प्रणाली के माध्यम से भी शावकों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में वर्तमान में कुल छह एशियाई शेर हैं, जिनमें तीन नर—सुंदरम, महेश्वर और कार्तिक—तथा तीन मादा—महागौरी, शैलजा और कर्णी शामिल हैं। तीन नए शावकों के जन्म के साथ चिड़ियाघर के एशियाई शेर परिवार का विस्तार हुआ है, जो संकटग्रस्त प्रजाति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।