मीरजापुर में इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई उड़ान, सीएम योगी ने दिए अहम निर्देश

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (09/07/2026): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मीरजापुर मंडल में लोक निर्माण विभाग (PWD) की विभिन्न विकास परियोजनाओं और प्रस्तावित सड़क एवं पुल निर्माण योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से भेजे गए नए सड़क और पुल निर्माण प्रस्तावों का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) और लागत का अनुमान बिना देरी के तैयार कर शासन को भेजा जाए। उन्होंने लक्ष्य तय करते हुए कहा कि 15 जुलाई 2026 तक इन परियोजनाओं को स्वीकृति देने की प्रक्रिया पूरी की जाए और 15 अगस्त तक निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए आवश्यक धनराशि जारी कर दी जाए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मीरजापुर शहर के सड़क नेटवर्क को आधुनिक बनाने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर की प्रमुख सड़कों के साथ-साथ मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर, अष्टभुजा मंदिर और कालीखोह मंदिर को जोड़ने वाले सभी मार्गों का विकास स्मार्ट रोड मॉडल के अनुरूप किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि सड़क और पुल परियोजनाएं क्षेत्र के विकास के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देंगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।