पहली ही बारिश में डूबा नोएडा! जलभराव ने खोली प्राधिकरण की तैयारियों की पोल

Ten News Network

Noida News (09 जुलाई, 2026): मानसून की पहली बारिश ने ही नोएडा प्राधिकरण के प्री-मानसून तैयारियों के दावों की पोल खोल दी। शहर के कई सेक्टरों और औद्योगिक क्षेत्रों में भारी जलभराव देखने को मिला। सेक्टर-45, सेक्टर-82 समेत कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय संगठनों और उद्योग प्रतिनिधियों ने समय पर नालों की सफाई न होने को इस स्थिति का प्रमुख कारण बताया।

फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि पहली ही बारिश में कई सेक्टरों में जलभराव की स्थिति बन गई। उनके अनुसार, यदि समय रहते नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाती, तो ऐसी समस्या से बचा जा सकता था।

NEA के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने कहा कि यह केवल पहली बारिश थी, लेकिन इंडस्ट्रियल सेक्टरों में पानी भर जाने से उद्योगों में आने-जाने वाले कर्मचारियों और कारोबारियों को भारी परेशानी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि नोएडा प्राधिकरण के सभी प्री-मानसून प्लान पहली बारिश में ही विफल साबित हुए। उनका कहना था कि नालों की सफाई का काम अप्रैल से ही शुरू हो जाना चाहिए था, जबकि इस बार तैयारी काफी देर से शुरू हुई।

NOFAA के महासचिव सुरोजित दासगुप्ता ने कहा कि उनकी संस्था लगातार नोएडा प्राधिकरण से नालों की सफाई की मांग कर रही थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अभी भी समय है और प्राधिकरण को जल्द से जल्द नालों की सफाई करानी चाहिए, क्योंकि मानसून की अधिकांश बारिश अभी बाकी है।

NOFAA के संयुक्त सचिव रजनीश नंदन ने बताया कि उनकी सोसाइटी के बाहर स्थित नाली की समस्या को लेकर मंत्री तक पत्र भेजा जा चुका है। इसके बावजूद नाली ओवरफ्लो हो रही है और अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण ने कई बार आश्वासन दिए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

HHEWA (Handloom and Handicraft Export Welfare Association) के अध्यक्ष सी.पी. शर्मा ने कहा कि चारों ओर जलभराव की स्थिति बनी हुई है और इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में भी पानी भर गया है। उनके मुताबिक, पहली ही बारिश में साफ हो गया कि जमीनी स्तर पर पर्याप्त तैयारी नहीं की गई थी।

हालांकि, नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल ने Ten News को बताया कि अब तक उनके संज्ञान में क्लस्टर की किसी भी कंपनी में जलभराव की कोई गंभीर शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी कंपनी में ऐसी समस्या सामने आती है, तो नोएडा प्राधिकरण के साथ समन्वय कर उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।