दो दिन की बारिश ने खोली ग्रेटर नोएडा के विकास की पोल, कई इलाके जलमग्न

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (09/07/2026): लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने ग्रेटर नोएडा की व्यवस्था की पोल खोल दी है। गुरुवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं और लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। सूरजपुर, कुलेसरा, सेक्टर बीटा-1 और बीटा-2 सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर पहुंचने वाले कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बारिश का सबसे अधिक असर सूरजपुर क्षेत्र में देखने को मिला, जहां पानी पुलिस चौकी के परिसर और अंदर तक पहुंच गया। जलभराव के कारण पुलिसकर्मियों को नियमित कार्यों में कठिनाई हुई। वहीं कई मुख्य मार्गों पर पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और कुछ स्थानों पर लंबा जाम भी देखने को मिला।

सूरजपुर से फेस-2 की ओर जाने वाले कुलेसरा मार्ग पर हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। सड़क पर इतना पानी भर गया कि वह किसी तालाब जैसी दिखाई देने लगी। वाहन चालकों को पानी से भरे रास्ते से गुजरने में जोखिम उठाना पड़ा, जबकि दोपहिया वाहन सवारों को विशेष परेशानी झेलनी पड़ी। कई स्थानों पर लोग वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेने के लिए मजबूर दिखे।

सेक्टर बीटा-1 और बीटा-2 में भी जलभराव की तस्वीरें सामने आईं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता। लोगों का आरोप है कि मानसून से पहले नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी नहीं बनाया गया, जिसके कारण थोड़ी देर की तेज बारिश में ही सड़कें पानी से भर जाती हैं। नागरिकों ने संबंधित विभागों से जल्द राहत कार्य शुरू कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।