रोहिणी में मकान ढहा: मलबे में जिंदगी की जंग, फायरकर्मियों की आवाज—”घबराइए मत, हम निकाल लेंगे”
Ten News Network
New Delhi News (08 जुलाई, 2026): उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार शाम एक मकान ढह जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना एमसीडी स्कूल के सामने जी-ब्लॉक के पास हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस, रेस्क्यू टीम और अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। मौके पर बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फायरकर्मी मलबे में फंसे लोगों का हौसला बढ़ाते हुए लगातार आवाज लगा रहे थे, “घबराइए मत… हम आपको सुरक्षित बाहर निकालेंगे।” इस दौरान राहत टीम अत्यंत सावधानी के साथ मलबा हटाने में जुटी रही।
रेस्क्यू अभियान के बीच राहत की खबर यह रही कि 32 वर्षीय सद्दाम को जीवित मलबे से बाहर निकाल लिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम मेमोरियल (BSA) अस्पताल भेजा गया है।
फिलहाल राहत एवं बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों के अनुसार, मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की संभावना को देखते हुए हर स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मकान गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और जांच की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।