गढ़ी शहदरा गांव पहुंचे नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी, ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (08/07/2026): नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक ए.के. अरोड़ा और वरिष्ठ प्रबंधक रोहित तोगड़ ने बुधवार को गढ़ी शहदरा गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष सुभाष भाटी की लगातार शिकायतों के बाद अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण किया और ग्रामीणों के साथ पैदल भ्रमण कर विभिन्न समस्याएं देखीं।
ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष सुभाष भाटी ने बताया कि नोएडा की स्थापना के समय से ही गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती है। उन्होंने बताया कि गांव में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है और कई नालियां टूटी हुई हैं।
पूर्व प्रधान बीर सिंह भाटी ने कहा कि गांव में विकास कार्यों की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण नियमित सफाई नहीं हो पाती। इसके अलावा कई वर्षों से सीवर लाइन की सफाई नहीं हुई है और करीब 100 सीवर ढक्कन दबे हुए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने अधिकारियों को गांव की बढ़ती आबादी को देखते हुए एक अतिरिक्त बारातघर के निर्माण, पार्क के सौंदर्यीकरण और अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी मांग से अवगत कराया।
निरीक्षण के दौरान नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक ए.के. अरोड़ा और वरिष्ठ प्रबंधक रोहित तोगड़ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान प्रकाश शर्मा, कपिल भाटी, धर्मवीर भाटी, ऋतिक भाटी, नवीन शर्मा, मोहित भाटी, सतीश भाटी, देवू भाटी, सुनील जाटव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।