नोएडा में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, 2 चोरों गिरफ्तारी के साथ चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (08/07/2026): नोएडा के थाना सेक्टर-49 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को सेक्टर-50 बिजलीघर के पास से पकड़ा। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर 10 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी नोएडा के अलावा दिल्ली और गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

मामले की शुरुआत 5 जुलाई को सेक्टर-50 क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज होने के बाद हुई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने स्थानीय सूचना तंत्र और बीट पुलिसिंग की मदद से जांच शुरू की। लगातार निगरानी और सुराग जुटाने के बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद चार मोटरसाइकिलों के संबंध में पहले से सेक्टर-49, सेक्टर-20, फेस-3 और सेक्टर-39 थानों में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे पहले भीड़भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक स्थानों की रेकी करते थे। जहां सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होती या सीसीटीवी कैमरों की निगरानी नहीं होती, वहां खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद वाहनों को कुछ समय तक सुरक्षित ठिकानों पर छिपाकर रखा जाता था और फिर उन्हें कम दाम में बेच दिया जाता था, ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में 23 वर्षीय बलिन्दर और 19 वर्षीय विवेक शामिल हैं। बलिन्दर के खिलाफ पहले आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है, जबकि विवेक पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस अब दोनों से गिरोह के अन्य सदस्यों, चोरी के नेटवर्क और अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद इस पूरे गिरोह से जुड़े और भी खुलासे होने की संभावना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।