ग्रेटर नोएडा में खुला मैनहोल बना मौत का जाल, ARTO की सूझबूझ से 10 वर्षीय बच्चे की बची जान

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (08/07/2026): शहर के सेक्टर चाई-फाई क्षेत्र में मंगलवार को लापरवाही और अव्यवस्था का ऐसा मामला सामने आया, जिसने नगर प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सड़क किनारे बिना ढक्कन के खुले पड़े मैनहोल में गिरने से 10 वर्षीय एक बच्चे की जान जोखिम में पड़ गई। राहत की बात यह रही कि मौके से गुजर रहे गौतमबुद्ध नगर के एआरटीओ राजेश मोहन और उनकी टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल बचाव अभियान चलाया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना मंगलवार दोपहर की है। बच्चा अपनी मां के साथ पैदल जा रहा था। रास्ते में नाले के ऊपर बने हिस्से से गुजरते समय उसकी नजर खुले मैनहोल पर नहीं पड़ी और वह अचानक करीब 10 फीट गहरे नाले में जा गिरा। घटना होते ही उसकी मां घबरा गई और मदद के लिए जोर-जोर से आवाज लगाने लगी।

चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एआरटीओ राजेश मोहन और उनकी टीम ने हालात की गंभीरता को समझते हुए तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते राहत मिलने से उसकी जान बच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

इस घटना ने एक बार फिर ग्रेटर नोएडा में खुले मैनहोल और जर्जर नालों की समस्या को उजागर कर दिया है। लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि शहरभर में खुले मैनहोलों की तत्काल पहचान कर उन्हें ढका जाए, क्षतिग्रस्त नालों की मरम्मत कराई जाए और नियमित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी मासूम की जान खतरे में न पड़े।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।