Noida News (07/07/2026): नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने संगठित तरीके से चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो किशोर भी शामिल हैं, जबकि गिरोह का कथित सरगना सागर उर्फ पंजाबी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कि स्थानीय खुफिया तंत्र और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपियों को सेक्टर-27 स्थित कैलाश कट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश, अप्पू उर्फ संदीप, विकास, साहिल उर्फ शुभम, शरद सिंह देव और सूरज कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। इनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पहले अलग-अलग इलाकों में घूमकर रेकी करता था और फिर मौका मिलते ही मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य लंबे समय से इस तरह के अपराधों में सक्रिय थे और कई घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
जांच में यह भी पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल सूरज कुमार गुप्ता मोबाइल फोन की दुकान चलाता है। उस पर चोरी के मोबाइल का लॉक खोलकर उन्हें कम कीमत पर बेचने का आरोप है। पुलिस के अनुसार अधिकांश आरोपी अधिक पढ़े-लिखे नहीं हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है तथा इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।