NOIDA AUTHORITY: 11 करोड़ मिलने के बावजूद शुरू नहीं हुआ काम, सिंचाई विभाग क्या कर रहा?

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (03 जुलाई 2026): नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित सभागार में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग (Irrigation Department) के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यमुना पुस्ता मार्ग (Yamuna Pushta Road) के मरम्मत एवं रिस्टोरेशन (Restoration) कार्यों में देरी पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की गई।

प्राधिकरण की ओर से सिंचाई विभाग को यमुना पुस्ता मार्ग की मरम्मत के लिए प्रथम किस्त के रूप में 11 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है, लेकिन अब तक कार्य प्रारंभ नहीं होने पर अधिकारियों ने असंतोष जताया। इस दौरान अधिशासी अभियंता बी.के. सिंह ने आश्वासन दिया कि आगामी तीन माह के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि ओखला खंड द्वारा सिंचाई नाले पर सलारपुर और मंगरौल के समीप तीन पुलों (Bridges) का निर्माण किया जा रहा है। इनमें दो पुलों का लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि तीसरे पुल की निविदा (Tender Process) प्रक्रिया जारी है। सिंचाई विभाग ने नवंबर 2026 तक तीनों पुलों का निर्माण पूर्ण करने का भरोसा दिया है।

इसके अलावा सेक्टर-135 से आगे स्थित पुस्ता मार्ग, जो वर्तमान में अत्यंत जर्जर स्थिति में है, उसके चौड़ीकरण (Road Widening) का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने का आश्वासन निर्माण खंड गाजियाबाद के अधिकारियों द्वारा दिया गया। प्राधिकरण ने संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिल सकें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।