दिल्ली चुनाव 2025: शुरुआती रुझानों में बीजेपी 39 सीटों पर आगे, आम आदमी पार्टी 23 पर

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (8 फरवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने 39 सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 23 सीटों पर आगे चल रही है।

सीएम अरविंद केजरीवाल 254 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। कालकाजी सीट से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी 1149 वोटों से आगे चल रहे हैं और AAP की आतिशी पीछे हैं।

ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज 449 वोटों से पीछे हैं। कोंडली सीट पर भी AAP के कुलदीप कुमार 1014 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

अभी वोटों की गिनती जारी है और स्थिति में बदलाव संभव है। अंतिम परिणामों के लिए नजर बनाए रखें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।