पाकिस्तान में गुरुद्वारा तोड़े जाने पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने पंजाब सरकार को क्यों घेरा
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (2 जुलाई 2026): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पाकिस्तान में एक ऐतिहासिक गुरुद्वारे को तोड़े जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस गंभीर मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की चुप्पी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि 24-25 जून की रात पाकिस्तान के फरूखाबाद में स्थित एक हैरिटेज श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा को तोड़ा गया। उन्होंने इसे कोई एकाकी घटना नहीं बताते हुए कहा कि पाकिस्तान में सिख, हिंदू और ईसाई जैसे अल्पसंख्यक समुदायों तथा उनके धार्मिक स्थलों पर हमले लगातार होते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सिखों सहित सभी अल्पसंख्यक समुदायों को सुरक्षा और सम्मान का भरोसा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जबकि पाकिस्तान सरकार अल्पसंख्यकों को कट्टरपंथी तत्वों के भरोसे छोड़ चुकी है। मल्होत्रा ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान आज भी आतंकवाद की शरणस्थली बना हुआ है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गुरुद्वारे को तोड़े जाने की घटना के एक सप्ताह बाद भी पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, जिससे देशवासियों में निराशा और आक्रोश है।
हर्ष मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे स्वयं सिख मर्यादाओं के हनन के आरोपों का सामना कर चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे पर भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की चुप्पी उनके “सिख मर्यादा विरोधी” रवैये को दर्शाती है।
हालांकि, इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी या पंजाब सरकार की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।