दिल्ली: पत्नी ने की पति की हत्या, गला दबाकर उतारा मौत के घाट
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली,(2 जुलाई 2026): पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई, लेकिन कुछ ही देर बाद करीब दो किलोमीटर दूर स्थित एक गुरुद्वारे में जाकर छिप गई, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूर्वी जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि गुरुवार दोपहर 3:52 बजे थाना जगतपुरी में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले ने सूचना दी कि एक महिला ने अपने पति का गला दबा दिया है और तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी महिला घटनास्थल से फरार हो गई थी। बाद में पुलिस ने उसे एक गुरुद्वारे से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपने पति की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। मृतक एक निजी कंपनी ज़ोमैटो में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।