टोल सुविधा बंद होने पर किसानों में नाराजगी, जेवर टोल पर बड़े आंदोलन का ऐलान

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (02/07/2026): यमुना एक्सप्रेसवे पर किसान संगठनों के वाहनों के लिए टोल सुविधा समाप्त किए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भानू) संयुक्त मोर्चा ने बुधवार शाम कनारसी गांव में आपात बैठक आयोजित की। बैठक में किसान नेताओं ने इस निर्णय का विरोध करते हुए इसे किसानों के हितों के खिलाफ बताया और जल्द ही जेवर टोल प्लाजा पर बड़े आंदोलन की घोषणा की।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी किसान संगठन एकजुट होकर जेवर टोल प्लाजा पर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

किसान नेताओं ने अपनी प्रमुख मांगों में जीरो पॉइंट से आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे निर्धारित शर्तों के अनुसार सर्विस रोड का निर्माण, परियोजना प्रभावित किसानों को 7 प्रतिशत आवासीय भूखंड तथा 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा देने की मांग दोहराई। उनका कहना है कि जब तक इन मांगों का समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।

बैठक में यह भी घोषणा की गई कि भारतीय किसान यूनियन (भानू) संयुक्त मोर्चा करीब 100 ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों के साथ जेवर टोल प्लाजा की ओर कूच करेगा। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता मास्टर महकार नागर, राष्ट्रीय सलाहकार अशोक ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव रईस ठाकुर, प्रदेश सचिव ताहिर पठान, प्रदेश महासचिव जब्बार सहित बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।