दहेज की मांग पर बवाल! विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, 8 माह की बेटी को भी रखा अपने पास

Greater Noida News (02/07/2026): गौतमबुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ लंबे समय से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की जा रही थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने इस संबंध में दनकौर कोतवाली में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायत के अनुसार, पीड़िता काजल का विवाह 25 नवंबर 2023 को दनकौर क्षेत्र के मुतैना गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने कथित रूप से 20 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो उसे लगातार अपमानित किया जाने लगा और उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता रहा।

काजल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर रात करीब 11 बजे पति, सास, ससुर तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला ने यह भी दावा किया कि उसकी आठ माह की मासूम बेटी को ससुराल पक्ष ने अपने पास ही रोक लिया और उसे बच्ची से अलग कर दिया।

मारपीट में घायल होने के कारण महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकीय देखरेख में उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पीड़िता बुधवार शाम करीब पांच बजे दनकौर कोतवाली पहुंची और पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी। दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि विवाहिता की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित धाराओं में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।