युवा पीढ़ी में भगवान राम के आदर्श स्थापित करना ही रामलीला मंचन का उद्देश्य: सांसद डॉ. महेश शर्मा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (19 October 2026): ग्रेटर नोएडा के साइट-4 में श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित भव्य रामलीला मंचन में गौतम बुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा शिरकत करने पहुंचे। रामलीला मंचन के नौवें दिन यानी नवमी के अवसर पर उन्होंने टेन न्यूज नेटवर्क के संवाददाता से खास बातचीत की।

डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि साइट-4 में आयोजित यह रामलीला दिन-प्रतिदिन नए आयाम और मानक स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि साल-दर-साल इस रामलीला का आयोजन अधिक भव्य और विस्तृत रूप में होता रहा है। इतने भव्य एवं दिव्य आयोजन के लिए रामलीला कमेटी धन्यवाद और आभार की पात्र है।

बातचीत के दौरान सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि भगवान राम अपने जिन आदर्शों के कारण मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहलाए, उन आदर्शों को विशेष तौर पर युवा पीढ़ी में स्थापित करना जरूरी है। इसी उद्देश्य के साथ रामलीला का मंचन किया जाता है, ताकि भगवान राम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

गौतम बुद्ध नगर के सांसद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 500 वर्षों से जिस राम मंदिर के सपने को तमाम सनातन धर्मावलंबी देख रहे थे, वह सपना साकार हुआ है और संकल्प पूर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प श्री रामलीला कमेटी ने लिया है, इसके लिए वह कमेटी का धन्यवाद करते हैं। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनता के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित यह भव्य रामलीला न केवल ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर, बल्कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख भव्य एवं दिव्य रामलीला आयोजनों में भी अपनी पहचान रखती है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।