ग्रेटर नोएडा में लेबर कैंप में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (02/07/2026): गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर क्षेत्र स्थित कचेड़ा गांव के एक टीनशेड लेबर कैंप में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और छह दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौतमबुद्ध नगर प्रदीप कुमार ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को थाना बादलपुर क्षेत्र के ग्राम कचेड़ा स्थित टीनशेड के लेबर कैंप में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आग टीनशेड की एक झोपड़ी में रखे छोटे घरेलू गैस सिलेंडर के फटने से लगी, जो धीरे-धीरे आसपास स्थित अन्य टीनशेड तक फैल गई।
फायर सर्विस ने छह दमकल वाहनों की सहायता से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और उसे बुझा दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।