दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार | गजानन माली का आकलन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (7 जनवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 05 फरवरी को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। आगामी 8 फरवरी को मतगणना होना है, इस बाबत अलग अलग एजेंसी एग्जिट पोल जारी कर रही है। इसी कड़ी में टेन न्यूज नेटवर्क के संस्थापक गजानन माली ने चुनाव प्रचार एवं मतदान के दिन ग्राउंड जीरो पर मतदाताओं से बात करने ,उनके विचार जानने और साथ ही सियासी गुणा गणित के समीकरण को समझने के बाद अपना आकलन जारी किया है। गजानन माली ने कहा कि, सर्वे में मतदाताओं ने कैमरे के सामने तथा कुछ लोगों ने कैमरे के पीछे अपने मत व्यक्त किए।

 

गजानन माली ने अपना आकलन व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली के मतदाताओं में से 60% का झुकाव आम आदमी पार्टी की तरफ है। ऐसे में देखा जाए तो कुल 70 सीटों में से 42 सीटें आम आदमी पार्टी के पक्ष में आ सकती है। कुल मिलाकर आप का अनुमान है कि 38 से 42 सीटें आम आदमी पार्टी के पक्ष में आ सकती है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की स्पष्ट रूप से सरकार बनती नजर आ रही है। आगे उन्होंने कहा कि, दिल्ली का मतदाता केवल एक पार्टी के प्रत्याशी को देखकर वोट नहीं करता। बल्कि वह अपना सामाजिक आर्थिक,मनोवैज्ञानिक ,राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक हित को ध्यान में रखकर मतदान करता है। ऐसे में किसी भी चुनाव का पूर्व से अनुमान लगाना पूरी तरह सत्य साबित नहीं हो सकता है। लेकिन फिर भी हमने एक अंदाजा लगाया है।

ओखला विधानसभा सीट पर जिस प्रकार असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव प्रचार किया। उससे दिल्ली की जनता और संबंधित क्षेत्र के 70- 80% मुस्लिम वोट को ओवैसी अपनी तरफ मोड़ने में कामयाब होंगे, अगर ऐसा होता है तो ओखला और मुस्तफाबाद में से कम से कम एक सीट निकालने में ओवैसी एवं उनकी पार्टी AIMIM कामयाब होगी।

हालांकि, इसका वास्तविक परिणाम आने में अब 12 घंटे से कम समय बचा है। दिल्ली विधान सभा चुनाव के नतीजों को लेकर आप क्या सोचते हैं अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।