ACB में शिकायत के बाद AAP सांसद संजय सिंह ने क्यों कहा, LG ने इस बार अच्छा काम किया

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (7 जनवरी 2025): दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के कार्यालय पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।

संजय सिंह ने अपनी शिकायत में दावा किया कि भाजपा AAP के उम्मीदवारों को 15-15 करोड़ रुपये का ऑफर देकर तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इस पूरे मामले की गहन जांच की मांग की और ACB को उन फोन नंबरों की जानकारी भी दी, जिनसे संपर्क किया गया था। शिकायत दर्ज कराने के बाद मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा, “दिल्ली में हत्या, लूट, डकैती और गैंगवार के मामलों में उपराज्यपाल (LG) इतनी तेजी से कार्रवाई नहीं करते, लेकिन कम से कम इस मामले में उन्होंने सक्रियता दिखाई, जो एक अच्छा संकेत है। मैंने खुद लिखित शिकायत दी है और ACB को पूरी जांच करने के लिए कहा है।”

संजय सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, कि भाजपा इस देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। यह पार्टी विधायकों को खरीदती है, सरकारें गिराती है और फिर नैतिकता की बातें करती है। भाजपा ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में सरकारें गिराईं। क्या अब भी किसी प्रमाणपत्र की जरूरत है कि वे बेईमान नहीं हैं?” उन्होंने यह भी दावा किया कि एक भाजपा नेता ने AAP के उम्मीदवार मुकेश अहलावत को फोन कर पैसे का लालच दिया था। उन्होंने कहा कि हमने वह नंबर भी ACB को दे दिया है जिससे कॉल आया था। अब देखना यह है कि इसकी निष्पक्ष जांच होती है या फिर यह मामला भी दबा दिया जाएगा।

अब सवाल यह है कि क्या ACB इस मामले में निष्पक्ष जांच करेगी या फिर यह सिर्फ चुनावी शोर में खो जाएगा? आने वाले दिनों में यह सियासी लड़ाई और भी तीखी हो सकती है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।