महाराष्ट्र TET परीक्षा से पहले पेपर लीक का भंडाफोड़, दिल्ली के तीन आरोपी गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (28/06/2026): महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से पहले पेपर लीक की बड़ी साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। भिवंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर परीक्षा के प्रश्नपत्र बेचने की तैयारी में थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी दिल्ली से परीक्षा के चार अलग-अलग सेट लेकर आए थे और उन्हें भारी रकम में बेचने की योजना बना रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने प्रश्नपत्रों का सौदा करीब 1.5 करोड़ रुपये में करने की योजना बनाई थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से TET परीक्षा के चार सेट के प्रश्नपत्र, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
जांच एजेंसियों का कहना है कि इस गिरोह का मुख्य सरगना अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक का नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ है और इसमें कितने लोग शामिल हैं।
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन पेपर लीक की आशंका सामने आने के बाद परीक्षा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और अभ्यर्थियों का विश्वास बना रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।